रायपुर

थदणी पर्व धूम से मनाया महिलाओं ने
23-Aug-2022 6:15 PM
थदणी पर्व धूम से मनाया महिलाओं ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अगस्त। सिंधु संस्कार सेवा समिति, शंकर नगर शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में मां शीतला का पर्व धूमधाम से  मनाया।  यह कार्यक्रम सिंधु पैलेस में दिनभर चला। इसमें सिंधी समाज की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें सिंधी व्यंजन मिठाइयां, पहनावा, और समाज की संस्कृति से जुड़ी हुई हर प्राचीन वस्तु को प्रदर्शित किया गया।

इसे सफल बनाने में हर्षा हंसवानी, प्रिया निभानी, सीमा नचरानी, कोमल दासवानी, सिमरन हिंदूजा, रेनू मनुजा, कंचन दीवानी एवं भावना चंदानी की भूमिका रही। थदणी पर्व मां शीतला को समर्पित रहता है मां शीतला को प्रसन्न करने के लिए मां के भजन एवं संगीत के कार्यक्रम भी हुए।

सिंधी सारंगी की प्रस्तुति राजेश परसरामानी ने दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम  में साक्षी एंड ग्रुप, प्रियंका एंड ग्रुप, जया जिवनानी गीतिका एंड सोनिका वाधवानी राधिका गंगवानी झूलेलाल ग्रुप रितिका आहूजा एंड ग्रुप, वंदना एंड ग्रुप ने किया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिंधी संगत की संयोजक श्रीमती आशा चांद,विशिष्ट अतिथि श्री राजेश परसरामानी श्रीमती रेखा कुकरेजा श्रीमती नीता शादीजा श्रीमती रेशमा मखीजा श्रीमती पुष्पा मंदानी रही। माता शीतला को समर्पित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मैं मुखी अशोक नैनवानी प्रहलाद शादीजा देवानंद शर्मा अशोक मखीजा, मन्नास बजाज, विकास रूपरेला, राजू थारवानी, विनोद दुल्हनी, सुरेश रोचलानी, सुरेश सचदेव, शंकरलाल धनवानी, हरीश अबीचंदानी राज कुमार जयप्रकाश मसंद, नंदलाल,सतराम दास बजाज,सुनील बजाज, सुरेश छतरी,भीमनदास बजाज उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट