रायपुर

कृषि अधिकारी भर्ती पर रोक आज सब्जी बेचेंगे युवा
22-Aug-2022 7:53 PM
कृषि अधिकारी भर्ती पर रोक आज सब्जी बेचेंगे युवा

रायपुर, 22 अगस्त। कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद आज छत्तीसगढ़ के कृषि छात्रों की स्थिति यह हो गयी हैं कि उन्हें अपने ही राज्य में रोजगार को लेकर दर-दर की ठोकरे खाने को मिल रही हैं। राज्य मे कृषि अधिकारी की विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई है जिन पदों पर भर्ती की मांग की जा रही है। मांग को लेकर अभाविप के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने समस्त जिलो के कलेक्टरेट आफि़स में ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे की जानकारी कृषि मंत्री तक पहुंचायी व अपनी बात रखी। लेकिन सरकार को कृषि व कृषि से संबंधित छात्रों की भविष्य की कोई चिंता नहीं है।  तत्पश्चात कृषि छात्रों को रोजगार नहीं देने व राज्य शासन के कृषि विरोधी रवैया के खिलाफ अभाविप के विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए आज शाम 6 बजे जोरा चौक, रायपुर में बेरोजगार कृषि छात्रों द्वारा सब्ज़ी बेच कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट