रायपुर

प्रदेश भर से बुलाए गए जवान, होटल, मैरिज पैलेस, रिजॉर्ट, सामाजिक भवनों में पर नजर
22-Aug-2022 7:50 PM
प्रदेश भर से बुलाए गए जवान, होटल, मैरिज पैलेस, रिजॉर्ट, सामाजिक भवनों में पर नजर

रायपुर, 22 अगस्त। कल 24 अगस्त को भाजपा-भाजयुमो के सीएम हाऊस घेराव से निपटने प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। पूरे प्रदेश से पुलिस अफसर और दो हजार जवान राजधानी बुला लिए गए हैं। इनमें 4 आईपीएस,40 एएसपी,सीएसपी,डीएसपी के साथ 61 टीआई भी शामिल है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रदर्शन के लिए आ रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पहले तो उनके कस्बों ,शहरों में ही रोका जाएगा। किसी तरह बचकर निकले तो राजधानी में घुसने से नहीं दिया जाएगा। राजधानी से लगी सीमाओं पर चेकिंग प्वांइट लगाकर रोका जाएगा। उन्हें वापस भी भेजा जा सकता है। टोल नाको में सघन चैकिंग होगी। कार आटो- टैक्सी,बसों में भी जांच की जाएगी। कार और अन्य निजी वाहनों में 2-3 से अधिक होने पर जांच होगी। लाइसेंस,इंश्योरेंस, परमिट की जांच कर कार्यवाही भी की जाएगी। 

इसी तरह से राजधानी और आसपास के होटल, मैरिज पैलेस,रेसार्ट फार्म हाऊस, धर्मशालाओं,छात्रावासों,सामाजिक भवनों पर भी पुलिस की नजर होगी। चैकिंग के दौरान बाहरी मिलने पर हिरासत में लेने या रातो रात वापस लौटाया जाएगा। यह सघन जांच सोमवार-मंगलवार रात को होगी।
 


अन्य पोस्ट