रायपुर
तीनों का बस स्टैंड में जुलूस निकाला, अन्य
एजेंटों को भी ऐसा न करने की हिदायत
रायपुर, 22 अगस्त। यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन ऐजेण्टो को गिरफतार किया है। भाठागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड से 4 यात्रिओं से कोंटा तक सफर करने का पूरा किराया लेकर जगदलपुर में ही उतार दिया गया। इसकी शिकायत पर रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 एजेंटों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को भाठागांव बस स्टैण्ड में डॉल्फिन बस के 03 एजेंट ने 4 यात्रियों से कोंटा तक पूरा किराया लेकर उन्हें जगदलपुर तक जाने वाली महेन्द्रा बस में बैठा दिया। महेन्द्रा बस के कण्डेक्टर ने चारों यात्रियों को जगदलपुर में उतार दिया। यात्रियों द्वारा कण्डेक्टर को कोन्टा तक ले पूरा किराया डॉल्फिन बस के एजेण्टों को देने बताये जाने पर महेन्द्रा बस के कण्डेक्टर ने यात्रियों को बताया गया कि यह बस जगदलपुर से आगे नही जाती। एजेण्टो ने उसे चारों यात्रियों को बस में केवल जगदलपुर तक ले जाने का किराया दिया गया था।
यात्रियों ने इसकी शिकायत टिकरापारा पुलिस को फोन से की। इस पर थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में जवानों ने डॉल्फिन बस के तीनों एजेंटों के संबंध में पतासाजी की। इसके बाद एजेण्ट वीरेन्द्र कुमार निर्मलकर पावरहाउस दुर्ग, शंकर ताण्डी सुदामा नगर नंदी चौक , रामाकांत जगत बी.एस.यू.पी कॉलोनी सड्डू थाना विधानसभा रायपुर को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई। इनका पूरे बस स्टैण्ड परिसर में जुलुस निकाला गया। बीते दिनों एसएसपी रायपुर ने बस ऑपरेटरों की बैठक कर यात्रियों को परेशान न करने की सख्त हिदायत दी थी।