रायपुर

चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
22-Aug-2022 6:48 PM
चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 22 अगस्त। राजिन्दर सिंह ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह नर्मदापारा स्थित होटल सत्कार गली पास गंज रायपुर में रहता है। और घर में ही स्वयं का जय बालाजी टेन्ट एजेंसी के नाम से किराया भण्डार है। हर दिन की तरह 27 जुलाई की रात को घर में खाना खा कर हॉल के दरवाजे में बाहर से सिटकनी लगाकर सो गया था। दूसरे दिन सुबह देखा कि उसके घर के हॉल में रखे एच.पी कंपनी के 04 नग गैस सिलेण्डर और कमरे में लगा एमआई कंपनी का एल.ई.डी टी.व्ही नहीं था। 


अन्य पोस्ट