रायपुर
विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय खेलकूद में चयन
04-Aug-2022 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 4 अगस्त। विचक्षण जैन विद्यापीठ के 12वीं कक्षा के छात्र अरिहंत लूनिया एवं राज जैन ने मेजर कॉस्मस रुबेन क्लॉड के नेतृत्व मे टेबल टेनिस, अंडर-19 के ब्लॉक एवं जिला स्तरीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होने अपने चुनौतियों को स्कीकार करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। उनकी इसी लगन, मेहनत और कठिन परिश्रम के फलस्वरूप उनका चयन राज्य स्तरीय टेबल टेनिस के लिये किया गया है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं प्रिंसिपल डायरेक्टर वी.एस. कल्पना ने शुभकामनाएँ दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे