रायपुर

अगले चार घंटों में बरसेंगे बादल
03-Aug-2022 5:46 PM
अगले चार घंटों में बरसेंगे बादल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अगस्त। सप्ताह भर पहले राजधानी में बादल छटने के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ा। लोगों को उमस भरी गर्मी सताने रही है। प्रदेश का तापमान में तेजी के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखा जा रहा है।

गर्मी और उमस से प्रदेशवाशियों को राहत मिलते दिख रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी सहित प्रदेश के कई जगहों पर अगले 4 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट  जारी किया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा कोरिया, रायगढ़, जांजगीर और बिलासपुर जिलों में गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। बादल छटते ही उमस बढ़ी, पारा 32 डिग्री

मौसम विज्ञानी ने बताया मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, सीधी,  दक्षिण बांग्लादेश से होते हुए दक्षिण पूर्व  की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है । एक चक्रवात परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे आंध्र प्रदेश तट के उपर 3.1  ऊंचाई तक विस्तारित है। बुधवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की होने की सम्भावना है।


अन्य पोस्ट