रायपुर

नशे में कार, बाइक चला रहे 20 लोगो पर कोर्ट ने दो लाख जुर्माना ठोंका
03-Aug-2022 8:27 AM
नशे में कार, बाइक चला रहे 20 लोगो पर कोर्ट ने दो लाख जुर्माना ठोंका

रायपुर, 3 अगस्त। नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 20 कार एवं दोपहिया वाहन चालको पर पुलिस ने चालान कर न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने दो लाख रुपए जुर्माना लगाया।

ट्रैफिक पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध  अभियान चलाया। शनिवार एवं रविवार को रात्रि 12 से 3 बजे तक शहर के वीआईपी रोड जांच किया। इस दौरान 08 कार एवं 12 दो पहिया चालक के विरुद्ध  प्रकरण न्यायालय भेजा। जहां दस- दस हजार का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया।  इस प्रकार 20 नशेड़ी वाहन चालकों से दो लाख का भारी भरकम जुर्माना वसूला गया। 

बता दें कि यातायात पुलिस  प्रत्येक वीकेंड में शनिवार एवं रविवार को शहर के अलग- अलग चौक-चौराहों, मार्गों पर बेरिकेटिंग कर नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि पिछले 06 माह में 200 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रकरण न्यायालय भेजा गया। न्यायालय ने प्रत्येक उल्लंघन करते नशेड़ी वाहन चालक के विरुद्ध 10000 रूपए जुर्माना लगाया गया।


अन्य पोस्ट