रायपुर

स्कूल के बाहर बलवा, बच्चों से मारपीट
02-Aug-2022 6:26 PM
स्कूल के बाहर बलवा, बच्चों से मारपीट

रायपुर, 2 अगस्त। स्कूल शुरू होने के बाद आसपास असमाजिक तत्वों ने भी डेरा जमा लिया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में कल्याण पब्लिक स्कूल के बच्चों से मारपीट का मामला सामने आया है। प्राचार्य ने खम्हारडीह थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है झूंड में डेरा जमाने वाले असमाजिक तत्वों ने पहले तो बच्चों की पिटाई कर दी, जब इसका विरोध करने स्कूल स्टाफ पहुंचा उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए असमाजिक तत्वों ने बलवा कर दिया। प्राचार्य राजेश सक्सेना ने हमला करने वालों की पहचान कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राचार्य के बताए अनुसार खम्हारडीह क्षेत्र में ही रहने वाले किशोर साहू, छेदी, कार्तिक साहू और उनके साथियों ने भीड़ जमा कर स्कूल के बाहर हंगामा किया। सोमवार को बच्चे जब छुट्टी होने पर गेट के बाहर निकले थे तभी आरोपियों ने उनके साथ दुव्र्यवहार शुरू कर दिया।


अन्य पोस्ट