रायपुर
शहर में नजर नहीं आ रहा रोका छेका अभियान
02-Aug-2022 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अगस्त। पशुधन विभाग का रोका छेका अभियान चल रहा है। लेकिन यह अभियान राजधानी में नजऱ नहीं आ रहा है। इसके उलट निगम शहर के मुख्य मार्गों पर घूमते आवारा गाय,बैलों को पकड़ कर कांजी हाउस भरों अभियान चला रहा है। पिछले एक सप्ताह में एक ही जोन के वार्डों में 39 पशुओं को पकड़ा गया है। जोन कमिश्नर संतोष पांडे ने बताया कि जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र कलिहारी और सेनेटरी इंस्पेक्टर भोला तिवारी की टीम ने मंगलवार सुबह 9 बजे तक जेडी कॉलोनी क्षेत्र में खोजबीन कर 20 आवारा मवेशियों को पकड़ा। बाद में उन्हें फुंडहर स्थित गोठान में भेज दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे