रायपुर
सीएम बघेल ने रविशंकर और वीसी को किया नमन
02-Aug-2022 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कार्यालय में अविभाज्य मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल, उनके पुत्र व पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने पंडित शुक्ल के छत्तीसगढ़ में योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के राष्ट्रीय आंदोलनों में उन्होंने शीर्ष भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विद्याचरण शुक्ल को याद करते हुए कहा कि वे कुशल राजनेता और प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के रूप में कई सालों तक छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे