रायपुर
वेतन कटौती आदेश को जलाया
02-Aug-2022 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 अगस्त। रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने वेतन काटने का आदेश को अफसरशाही की पराकाष्ठा कहा है। इसके विरोध में फेडरेशन के नेताओं ने आदेश की कॉपियां जलाई। फेडरेशन का कहना है कि जब मुख्यमंत्री स्वयं वार्ता का द्वार खुला होना बता रहे हैं। वेतन काटने के आदेश को वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिलों के कोषालय अधिकारियों ने इसी माह के वेतन से काटने का स्वेच्छा पूर्वक नियम विपरीत निर्णय लेकर जमा वेतन देयकों को वापस करा दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे