रायपुर
भाजपा के रेवड़ी बांटने के आरोप की निंदा
02-Aug-2022 5:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 अगस्त। रायपुर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा गुजरात चुनाव में बेरोजगारों को रोजगार देने व भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता बनाने के घोषणा को भाजपा द्वारा रेवड़ी बांटने की संज्ञा देने की छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी निंदा की है। आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार झा ने भाजपा की ओर तंज कसते हुए कहा है कि सावन के अंधे को हरा ही दिखता है। अरविंद केजरीवाल द्वारा गुजरात में सत्ता में आने पर युवाओं को ?3000 मासिक बेरोजगारी भत्ता देने, हर युवा को नौकरी देने का वादा करते हुए प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का आश्वासन देने के वादे को भाजपा विरोध करते हुए इसे रेवड़ी बांटने की संज्ञा दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे