रायपुर

बारिश थमी सूरज की तपिश से राजधानी गर्म पारा 34 पार उमस भी बढ़ी
01-Aug-2022 6:13 PM
बारिश थमी सूरज की तपिश से राजधानी गर्म पारा 34 पार उमस भी बढ़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अगस्त। बारिश थमने के बाद प्रदेश का मौसम फिर गरमा गया है। पिछले 4-5 दिनों में राजधानी में बादल छंटने के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ गया। लोगों को उमस भरी गर्मी सताने लगी है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पारा गढऩे लगा है। चिलचिलाती धुप के बीच उमस बढऩे से लोग परेसान है। घर से बाहर निकलते ही चिलचिलाती गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। लोग इस उमस भरी गर्मी से बचने एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के  सभी संभागों में सोमवार को तापमान में 3 से 4 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2,4 दिनों तक मौसम एैसा ही रहेगा। गर्मी के साथ हल्की उमस बढऩे की संभावना है।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि मानसून द्रोणीका माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, रोहतक, मेरठ, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, बालूरघाट, बांग्लादेश के मध्य भाग, अगरतला और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 0.9 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में 1 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।


अन्य पोस्ट