रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई। राजधानी पुलिस ने अपने वीक एंड नाइट पेट्रोलिंग में एक युवक को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार रात एएसपी,सीएसपी, डीएसपी अपने - अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों सहित सिपाहियों के साथ थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग की।भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान,सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों टारगेट में रहे। इनके अलावा आम स्थानों पर शराब पीने,सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक - चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की चेकिंग की गई है।
इस दौरान थाना पुरानी बस्ती में अशोक मार्ट पास नितिन बैनर्जी निवासी चंगोराभाठा के पास से बटनदार/धारदार चाकू जप्त कर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।