रायपुर
खरोरा में नवनिर्मित कॉलेज का उद्घाटन 2 को
31-Jul-2022 10:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 जुलाई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे खरोरा के नवनिर्मित महाविद्यालय का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस भवन का 2 अगस्त को लोकार्पण सम्भावित है । कलेक्टर डॉ भुरे ने लोकार्पण से पहले महाविद्यालय में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, बनाए जाने वाले मंच, हेलीपैड, पार्किंग स्थल सहित महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का अवलोकन किया। उन्होंन प्राचार्य से कहा कि 3 अगस्त से महाविद्यालय का व्यवस्थित रूप से संचालन हो।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे