रायपुर
सेन समाज का महिला सम्मान समारोह 2 को
30-Jul-2022 6:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जुलाई। सर्व सेन समाज महिला विंग द्वारा महासम्मेलन का आयोजन 2 अगस्त को पं .दीनदयाल उपाध्याय औडोटोरियम में किया जायेगा। मुख्यातिथि सुश्री अनुसुईया उडक़े,डॉ रमन सिंह, गौरी शंकर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल होंगे । मोना ने बताया कि इस कार्यक्रम में सेन समाज के प्रतिभावान छात्राओं, युवतियों एवं महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। मोना सेन के प्रांताध्यक्ष बनने के साथ ही महिलाएं अब जागरूक होकर घर की चार दिवारी से बाहर निकलकर स्वरोजगार के माध्यम से अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। परिवार को आर्थिक मदद कर समाज को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दे रही है । सेन समाज ने जिलों का दौरा कर सामाजिक महिलाओं , जिलापदाधिकारियों का गठन कर महिलाओं को संगठित करने के लिए अथक प्रयास किये । 3 साल कोरोना काल में सरकार से कोई मदद नहीं मिल पाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे