रायपुर
कैबिनेट की बैठक 14 को
12-Jul-2022 5:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक सीएम हाऊस में दोपहर 12 से होगी। इसमें राज्य की नई मछुआ नीति को मंजूरी दिए जाने के संकेत हैं। साथ ही मानसून सत्र में पेश होने वाले विधेयकों, और अनुपूरक बजट को भी मंजूरी मिलेगी। चालू साल का पहला अनुपूरक बजट करीब 3 हजार करोड़ से अधिक का हो सकता है। इसमें सीएम द्वारा भेंट मुलाकात दौरों में की गई सभी घोषणाओं के लिए राशि का प्रावधान किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे