रायपुर

उत्कल नगर में फिर चला चाकू, युवक जख्मी, नाबालिग गिरफ्तार
26-Jun-2022 8:50 PM
उत्कल नगर में फिर चला चाकू, युवक जख्मी, नाबालिग गिरफ्तार

दो लोगों ने हमला किया, एक आरोपी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जून। शहर में चाकूबाजी की घटनाओं ने नाक में दम कर दिया है। कोतवाली में एक बार फिर दो लोगों ने एक युवक पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। रात में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक नाबालिग की गिरफ्तारी की।

बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग के मामले में एक नाबालिग और उसके सहयोगी ने गौतम तांडी नामक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना तकरीबन 9 बजे की है। उत्कल पारा में गौतम से विवाद करने के बाद नाबालिग और उसके एक साथी ने हमला किया। पुलिस ने बताया कि परिचित की एक युवती को लेकर नाबालिग ने पहले देख लेने की धमकी दी। इसके बाद उसने गाली गलौज शुरू कर दिया। गौतम के विरोध करने पर आरोपी ने अपने एक सहयोगी को भी बुला लिया। एक ने अपने पास रखे चाकू निकालकर हमला कर दिया। गौतम को गंभीर चोट आने के बाद घर वाले उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बाद में थाने में सूचना देने के बाद नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया आरोपी नाबालिग का एक साथ फरार हो गया है। उसकी भी तलाश कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट