रायपुर
मुख्यमंत्री से स्केटिंग खिलाड़ी अमितेष ने की मुलाकात
24-Jun-2022 10:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 जून। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में स्केटिंग खिलाड़ी अमितेष मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की। श्री मिश्रा छत्तीसगढ़ के एकमात्र खिलाड़ी है जो 2023 में चीन में होने वाले एशियन गेम में हिस्सा लेंगे।
स्केटिंग खिलाड़ी श्री अमितेष ने बताया कि इससे पहले वे इंडोनेशिया के जर्काता में होने वाले एशियन गेम में भाग ले चुके हैं, जहां उन्हें 8वां स्थान प्राप्त हुआ था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री अमितेश का उत्साहवर्धन किया और एशियन गेम में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें शासन की ओर से आवश्यकतानुसार सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे