रायपुर
आइकॉनिक सप्ताह कल से
04-Jun-2022 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जून। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी छ: जून को विज्ञान भवन , नई दिल्ली में अमृत महोत्सव के तहत आइकॉनिक सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। देश के 75 शहरों में इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय अर्थात् दोनों मंत्रालयों के तहत वित्तीय क्षेत्र के विकास और देश के आर्थिक विकास को शामिल करते हुए विभिन्न शासन सुधारों को प्रदर्शित किया जाएगा ।
रायपुर में यह कार्यक्रम न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइंस में 6 जून को सुबह 10 बजे से होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे