रायपुर
पेंड्रा और राजधानी का मौसम बदला, तापमान में गिरावट
21-May-2022 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई। शनिवार को दोपहर शहर का मौसम फिर बदल गया। सुबह की तेज धूप के बाद बादलों ने घेरा इस दौरान सामान्य से तेज हवा चलने लगी। मौसम विभाग के अनुसार देर शाम अंधड़ के साथ हल्की बारिश भी होने के संकेत हैं। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। उधर पेंड्रा रोड में भी मौसम बदल गया है।
एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिणी कर्नाटक तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणीका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में कल 22 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड भी चल सकता है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे