रायपुर
8 प्रशिक्षु आईएएस ने महिला आयोग की अध्यक्ष से समझा आयोग का कार्य एवं अन्य गतिविधियां
19-May-2022 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी द्वारा जारी जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुरूप भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य शासन के प्रमुख विभागों की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियां आदि समझने हेतु विभिन्न विभागों में संलग्न किया गया है।
इस परिपेक्ष्य में आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने नव नियुक्त अधिकारियों को महिला आयोग के कार्यप्रणाली एवं योजनाओं से संबंधित समस्त जानकारी से अवगत कराई।आयोग के कार्यो को अधिकारियों ने विस्तार से जाना और समझा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे