रायपुर
देहात में कोचियों पर नकेल आबकारी की कार्रवाई
17-May-2022 9:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 मई। आबकारी विभाग ने देहात के इलाकों में शराब के अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई शुरू की है। इसी कड़ी में कुछ पुराने कोचियों को पकड़ा गया है जिसमें से देशी शराब बरामद हुए हैं। जिला आबकारी उपायुक्त अरविंद नेताम के बताए अनुसार सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास सर एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के सख्त निर्देश के बाद सोमवार को अलग-अलग जगहों में दबिश दी गई। ग्राम ससाहोली वृत तिल्दा में भुनेश्वर पाल के दुकान से 17.2 लीटर देशी मशाला शराब बरामद किया गया। इधर आरोपी सुमीत कुमार सिंह को टा्रसंपोर्ट नगर के पास से पकड़ा गया जिसकी निशानदेही पर 9.720 बल्क देशी शराब की जब्ती की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे