रायपुर
ट्रैफिक जवानों को विकास ने दिए छाते
04-May-2022 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मई। भीषण गर्मी को देखते हुए विधायक विकास उपाध्याय ने फाफाडीह चौक,जय स्तम्भ चौक,तात्यापारा,मेकाहारा,स्टेशन चौक, कालीबाड़ी चौक,शारदा चौक, ट्रैफिक थाना,आमापारा चौक में तैनात पुलिस,महिला पुलिस को छतरी एवं पानी की बोतल दिया। उपाध्याय ने कहा कि गर्मी को देखते हुए लोग जहा घर से बाहर नही निकलते ऐसे में हमारे ट्रैफिक पुलिस के साथी 44 डिग्री में भी एक मुश्त,एक जैसे,एक जगह पर खड़े रहते हुए लोगो की जान की रक्षा करते हुए समझाइस देते है ट्रैफिक पुलिस का ध्यान रखना भी हमारा फर्ज है जो अपनी जान की परवाह किये बिना जनता की सेवा में लगे रहते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे