रायपुर
कर्जा वसूली के लिए महिला से बदसलूकी
21-Apr-2022 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 अप्रैल। पति को दिए गए कर्ज की वसूली के लिए एक महिला और उसके ससुर को परेशान करने का मामला तेलीबांधा थाना पहुंचा है। पलक सेन नामक महिला की शिकायत पर पुलिस ने गुरूवार को आरोपी शुभम अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज करना बताया।
पुलिस का कहना है आरोपी ने मैग्नेटो मॉल पीछे अपने निवास में बुलाकर महिला से कमरे में धमकी चमकी की। इस दौरान साथ में पहुंचे ससुर से भी दुव्र्यवहार किया। पलक का कहना है कि आरोपी ने तुम्हारा पति मेरा कर्जदार है कहकर दुव्र्यवहार किया। मानसिक रूप से परेशान करने के बाद उन्होंने थाना आकर एफआईआर दर्ज कराई। पुराने लेनदेन के चलते महिला से बदसलूकी करने के मामले में पुलिस ने शुभम की तलाश शुरू की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे