रायपुर
चन्द्रकांत वर्मा ने आरडीए सीईओ का पदभार ग्रहण किया
20-Apr-2022 6:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 अप्रैल। राज्य शासन के आदेश के बाद श्री चन्द्रकांत वर्मा ने कल शाम श्री अभिजीत सिंह से रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ का पदभार ग्रहण किया।
श्री वर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। वे इससे पहले रायगढ़ व बस्तर में सहायक कलेक्टर रह चुके। प्राधिकरण में आने से पहले वे रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में अतिरिक्त प्रबंध संचालक थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज उन्होनें कार्यालय का अवलोकन किया और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे