रायपुर

केदार, चंद्राकर समाज के नए अध्यक्ष 14 अन्य भी चुने गए
14-Apr-2022 5:19 PM
केदार, चंद्राकर समाज के नए अध्यक्ष 14 अन्य भी चुने गए

रायपुर, 14 अप्रैल । चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर नगर के चुनाव सोमवार को हुए। अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, न्याय कमिटी, शिक्षण समिति व 14 अन्य पदों के लिए सर्वसम्मिति से एक एक नाम आया व निर्विरोध निर्वाचित हुए।   नवनिर्वाचित अध्यक्ष केदार चन्द्राकर, न्याय कमिटी सदस्य लीलाधर चन्द्राकर, ट्रस्ट कमिटी सदस्य प्रशांत चन्द्राकर,शिक्षण कमिटी सदस्य प्रमोद चन्द्राकर ने आज के कार्यक्रम में आये सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद लिया,कार्यक्रम में महिला समाज की संरक्षक व मार्गदर्शक श्रीमती भगवती चन्द्राकर भी उपस्थित थी, नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के नाम इस प्रकार है

अध्यक्ष केदार चन्द्राकर, उपाध्यक्ष-नेहरू चंद्राकर, सचिव - श्रीमती किरण चंद्राकर, कोषाध्यक्ष - श्रीमती जागेश्वरी चंद्राकर, सदस्य न्याय कमेटी - लीलाधर चन्द्राकर, सदस्य ट्रस्ट कमेटी - प्रशांत चंद्राकर, सदस्य शिक्षण कमेटी - प्रमोद चंद्राकर, केंद्रीय महिला सदस्य -श्रीमती सविता चंद्राकर एवं डॉ सरोज चंद्राकर, युवा अध्यक्ष  - अनिल चंद्राकर, महिला अध्यक्ष - श्रीमती मीना चंद्राकर, समाज के पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष होता है।
 


अन्य पोस्ट