रायपुर

कुछ माह पहले बनी सडक़ पर फिर खुदाई
13-Apr-2022 5:39 PM
कुछ माह पहले बनी सडक़ पर फिर खुदाई

लाखेनगर से अश्वनीनगर महादेव घाट रोड पर निगम ने फिर से खुदाई शुरू कर दी है। जोन-5 के द्वारा यह सडक़ हाल ही में बनाई गई थी। पहले राइजिंग लाइन के लिए खुदाई की गई थी, और अब वितरण पाइप लाइन के लिए खोदा जा रहा है। यह बता रहा है कि निगम के अमले के बीच तालमेल की कमी कितनी है। बार-बार के ऐसे निर्माण कार्य से जनता के टैक्स का भी दुरूपयोग होता है। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट