रायपुर

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के चुनाव 10 अप्रैल को, कमल वर्मा होंगे चुनाव अधिकारी
27-Mar-2022 4:20 PM
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के चुनाव 10 अप्रैल को, कमल वर्मा होंगे चुनाव अधिकारी

रायपुर, 27 मार्च। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नये चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इन चुनावों के लिए  निर्वाचन अधिकारी  कमल वर्मा द्वारा अद्यतन मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन 27 मार्च  को  जारी किया गया है।  सहायक निर्वाचन अधिकारी  सत्येन्द्र देवांगन ने बताया  कि प्रथम प्रकाशन सूची अवलोकन के लिए  छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ, मंत्री शिव डहरिया  के बंगले के सामने, शंकर नगर रायपुर में उपलब्ध  है। प्रथम प्रकाशन अद्यतन सूची में दावा आपत्ति पूर्व निर्धारित तिथि अनुसार  28 मार्च तक किया जा सकता है।। प्राप्त दावा आपत्ति जांच के उपरांत अंतिम मतदाता सूची 31 मार्च को प्रकाशित किया जाए गा।  तय निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की तिथि 1 अप्रैल  उम्मीदवार का प्रारंभिक प्रकाशन  2 अप्रैल  को, उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 3 अप्रैल, मतदान 10 अप्रैल  तथा  उसी दिन शाम को मतगणना एवं परिणाम  घोषित किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट