रायपुर
कफन ओढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों ने किया पॉवर कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
25-Mar-2022 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मार्च। बेमुद्दत आंदोलन के 16 वें दिन शुक्रवार को छ ग राज्य संविदा विद्युत कर्मचारी संघ कर्मियों ने कफ़न ओढ़कर विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मियों का कहना है कि 16 दिन से न शासन और न ही पॉवर कम्पनी प्रबंधन विद्युत संविदा कर्मियों की पीड़ा समझ रहा है और न ही कोई उनकी सुध ले रहा है। उनका कहना था कि संविदा कर्मी कार्य क्षेत्र में दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं और उन्हे कफन भी नसीब नहीं होता। इस कारण आज कफन ओढ़कर पॉवर कम्पनी के खिलाफ संविदा कर्मियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
संघ की दो सूत्री मांग
1. रिक्त पदों पर कम्पनी में कार्यरत विद्युत संविदा कर्मियों को नियमित नियुक्ति दिया जाए।
2. विद्युत दुर्घटनाओं में शहीद संविदा कर्मियों के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे