रायपुर
आप ने किया छग संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की मांगों का समर्थन
08-Mar-2022 8:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 मार्च। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने छग संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की मांगों का समर्थन किया है। आज रायपुर के बूढ़ातालाब से छग संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा घेराव किया।
संघ की मांगों को समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष कोमल हुपेंडी,प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन और विधानसभा सचिव एम एम हैदरी सहित अनेक आप नेता पहुंचे। अपने संबोधन में आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि अगर ये सरकार आपकी हुंकार नही सुनती है तो सरकार आपका रास्ता बंद नहीं कर सकती और जब जुनून और सरकार में लड़ाई होती है तो जीत हमेशा जुनून की ही होती है।
सरकार को अनियमित कर्मचारी संघ की मांगे पूरी करनी ही होगी जिसमे आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ संघ की मांगों का समर्थन करती है और पूरी पार्टी संघ के साथ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे