रायपुर
492.33 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पेश
07-Mar-2022 6:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 मार्च। मुख्यमंत्री और वित्त प्रभारी भूपेश बघेल ने सोमवार को विधानसभा में इस साल का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें लगभग 492.33 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया। इसमें पुलिस विभाग को 39 करोड़, राजस्व विभाग को 25 करोड़ वाणिज्य उद्योग विभाग को 58 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 10 करोड़, अजा-जजा के लिए 44 करोड़, नगरीय निकाय के लिए 64 करोड़ रूपए की राशि रखी गई है। यह अनुपूरक बजट मंगलवार को चर्चा के बाद पारित किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2021-22 के लिए राज्य सरकार के बजट बढक़र 1 लाख करोड़ से अधिक का हो गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे