रायपुर

गांजा तस्करी में कोंडागांव पुलिस का बड़ा खुलासा, मेटाडोर से जब्त 2.10 लाख का पार्सल, रायपुर से भी लिंक
01-Mar-2022 5:08 PM
गांजा तस्करी में कोंडागांव पुलिस का बड़ा खुलासा, मेटाडोर से जब्त 2.10 लाख  का पार्सल, रायपुर से भी लिंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मार्च।
कोंडागांव पुलिस ने मंगलवार को गांजा तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। एक मेटाडोर में गांजा पार्सल ले जाते वक्त आरोपियों की गिरफ्तारी की है जिनके पास से करीब दो करोड़ दस लाख रुपये का गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजा का वजन 1050 किलोग्राम है। पुलिस ने बताया, सोमवार को मुखबीर से सूचना मिलने के बाद टाटा कंपनी के एक मेटाडोर वाहन का पीछा किया गया। एसपी दिव्यांग पटेल ने एएसपी राहुल देव शर्मा को जांच कार्रवाई के निर्देश दिए। मदार्पाल तिराहा चेक पोस्ट में पुलिस ने तगड़ी नाकाबंदी की। इस दौरान सफेद रंग के मेटाडोर वाहन क्रमांक एचआर 38 जेड 0280 को रास्ते में रूकवाकर अंदर तलाशी शुरू की। गाड़ी के पीछे नारियल की बोरियों की आड़ में गांजा पार्सल रखे थे, जिसे नारियल की बोरियों को हटाकर पुलिस ने मौके से जब्त किया। गाड़ी चला रहे संदिग्ध का नाम रवि हसन बदरपुर दिल्ली और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राकेश कुमार निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश बताया। उनसे सख्ती से पूछताछ शुरू होने पर आरोपियों ने बताया गांजा आंध्र प्रदेश के चिंतरू के जंगल से लेकर उसे उत्तराखंड पहुंचाने की तैयारी में थे। इसके पहले पुलिस ने चेक पोस्ट में उन्हें दबोच लिया। मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत में अपराध दर्ज कर कार्रवाई चल रही है। आरोपी तस्करों का प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी लिंक खंगाला जा रहा है। गांजा समेत चारपहिया वाहन को जब्त कर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
 


अन्य पोस्ट