रायपुर

महादेव घाट में मिला नवजात का शव
27-Feb-2022 4:29 PM
महादेव घाट में मिला नवजात का शव

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी।
महादेव घाट से पुलिस ने एक नवजात का शव बरामद किया है। रविवार को नाविकों की तरफ से सूचना देने के बाद नवजात का शव पानी से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। मामले में मर्ग कायम कर जांच की बात कही। पुलिस ने बताया, सुबह नवजात का शव पानी में तैर रहा था। शव को कपड़े में लपेटकर किसी अज्ञात ने फेंका था। शव के पानी के ऊपर आने के बाद कुछ लोगों की नजर पड़ी। सुबह पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम की पन्रक्रिया पूरी की।
 


अन्य पोस्ट