रायपुर

सिंहदेव का हवाला देकर विवादित खबर देने पर पोर्टल संचालक के खिलाफ जुर्म
27-Feb-2022 4:25 PM
सिंहदेव का हवाला देकर विवादित खबर देने पर पोर्टल संचालक के खिलाफ जुर्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 फरवरी।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान को लेकर  ने एक झूठी और आपत्तिजनक खबर प्रचारित करने के मामले में  पवन न्यूज पोर्टल पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।  
इस खबर में उत्तरप्रदेश चुनाव के संदर्भ में मुझे सीएम जैसे झूठ बोलना नहीं आता, झूठ की दुकान से सिर्फ 3 से 4 सीट निकाल पाएगी कांग्रेस- स्वास्थ्य मंत्री, टी.एस. सिंहदेव लिखा गया । देर रात पोर्टल के संचालक पवन बंजारे को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस विषय पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव कार्यालय ने  मंत्री के निर्देश अनुसार थाना प्रभारी, सिविल लाईन  को पत्र लिखा है।इस पत्र में लिखा गया कि  26 फरवरी,  से पवन न्यूज वेब पोर्टल द्वारा भ्रामक न्यूज मुझे सीएम जैसे झूठ बोलना नहीं आता, झूट की दुकान से सिर्फ 3 से 4 सीट निकाल पाएगी कांग्रेस- स्वास्थ्य मंत्री, टी.एस. सिंहदेव प्रसारित किया जा रहा है जो कि, पूर्णत: असत्य एवं तथ्यहीन है, जो कि  स्वास्थ्य मंत्री  सिंहदेव की छवि धूमिल करने का प्रयास है। इस संबंध में मंत्री  द्वारा इस तरह का कोई भी स्टेटमेंट / वक्तव्य नहीं दिया गया है ।

इस प्रकार के भ्रामक न्यूज सुनियोजित षड्यंत्र के तहत् राजनीतिक वातावरण को दूषित करने  फैलाया जा रहा है । इससे पहले साल 2021 में भी सिंहदेव के नाम से ऐसे ही बयान कुछ और चैनलों ने जारी किए थे। सिंहदेव ने उनके खिलाफ भी मामले पुलिस को सौंपे थे।


अन्य पोस्ट