रायपुर

रेल लाइन के लिए तोडफ़ोड़, प्रभावितों से मिले जुनेजा
22-Feb-2022 5:27 PM
रेल लाइन के लिए तोडफ़ोड़, प्रभावितों से मिले जुनेजा

रायपुर, 22 फरवरी ।  दोहरी रेल लाइन बनाने के लिए रेलवे के द्वारा मंडी गेट से लेकर वाल्टेयर फाटक तक रेल लाइन के किनारे बसे झुग्गीवासियों को बेदखल किया जाना है। इन प्रभावितों के व्यवस्थापन के लिए रायपुर उत्तर विधायक  कुलदीप जुनेजा ने चर्चा की।  जुनेजा ने व्यवस्थापन को लेकर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। जुनेजा ने निगम प्रशासन के द्वारा दी जाने वाली मकानों के तय राशि को सहूलियत पूर्वक किस्तो में देने मुख्यमंत्री  से मिलकर आग्रह करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पाठक,आरडीए सदस्य पप्पू राजेंद्र बंजारे,पार्षद अमितेष भारद्वाज,पार्षद रितेश त्रिपाठी, पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार, एल्डरमेन सुनील भुवाल,ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी, वार्ड अध्यक्ष महेन्द्र सेन, छाया पार्षद रमेश यादव, महादेव अग्रवाल,सत्तू सिंह,राकेश वाकड़े,कमल गृतलहरे,सेवक यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट