रायपुर

8 मागों पर सरकार सहमत, नवा रायपुर के किसानों का आंदोलन कल हो सकता है खत्म
16-Feb-2022 6:30 PM
8 मागों पर सरकार सहमत, नवा रायपुर के किसानों का आंदोलन कल हो सकता है खत्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  16 फरवरी।
नवा रायपुर के प्रभावित किसानों के आंदोलन को लेकर  कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का बड़ा बयान आया है। चौबे ने कहा कि 17 को  खत्म हो सकता है किसान आंदोलन। किसानों की 11 में से 8 मांगों पर  सहमति बन गई है। इस पर 17 को किसान नेताओं के साथ फिर बैठक होगी। सरकार किसानों की मांग पर जल्द आदेश जारी कर सकती है।


अन्य पोस्ट