रायपुर

प्रियंका की हल्द्वानी सभा में शामिल हुए सिंहदेव, जयसिंह
12-Feb-2022 6:07 PM
 प्रियंका की हल्द्वानी सभा में शामिल हुए सिंहदेव, जयसिंह

रायपुर, 12 फरवरी। उत्तराखंड के हल्द्वानी ( नैनीताल ) में राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी ने  उत्तराखंड स्वाभिमान रैली को सम्बोधित किया । उन्होंने जनता से  कांग्रेस की सरकार बनाने का अनुरोध किया। इस अवसर में छत्तीसगढ़ के मंत्री  टी एस सिंहदेव, जयसिंह अग्रवाल,  विधायक शैलेश पाण्डेय, पीसीसी सचिव पंकज सिंह, झारखंड विधायक  दीपिका पाण्डेय,  समेत प्रदेश सचिव पंकज सिंह  ने मुलाकात की और  सभा में शामिल हुए। ये सभी नेता रात दिल्ली लौट रहे हैं। सिंहदेव का बुधवार तक रायपुर लौटने का कार्यक्रम है।


अन्य पोस्ट