रायपुर
युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
12-Feb-2022 5:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 फरवरी। खमतराई क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपने परिचित को घर से बाहर बुलाकर आरोपी ने चाकू से कई वार कर किए थे। जख्मी हालत में युवक को अस्पताल दाखिलक कराया गया।
पुलिस ने शनिवार को आरोपी, जय प्रकाश यादव निवासी बजरंग चौक की गिरफ्तारी की पुष्टि की। जय प्रकाश ने कुछ शुक्रवार की रात पौने दस बजे देवराज धु्रव को जख्मी कर दिया। रात के समय आरोपी ने देवराज से बात करने के बहाने बाहर बुला लिया। पिछला रंजिश भुनाने की नीयत से कंधे और शरीर के कई हिस्सों में चाकू से हमला किया। युवक के शोर मचाने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। देर रात परिजनों की सूचना देने के बाद शनिवार को आरोपी जय प्रकाश को पकड़ा गया।
आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे