रायपुर

चाकू दिखाकर मोबाइल छीना
08-Feb-2022 5:08 PM
चाकू दिखाकर मोबाइल छीना

रायपुर, 8 फरवरी। राजा तालाब  फारेस्ट कॉलोनी  के पास व्यक्ति से बदमाशों ने लूटपाट की। रात के वक्त कॉलोनी के बाहर टहलने के दौरान बदमाश चाकू अड़ाकर हाथ से मोबाइल फोन ले भागे। फोन के साथ नगदी रकम 3000 रुपये भी लूटा। मामले में सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एफआईआर किया है। पुलिस का कहना है घटना चार फरवरी की है।  

रात साढ़े नौ बजे दानवीर विश्वकर्मा पैदल टहल रहा था। इसी दौरान मीत चौधरी नामक युवक वहां पर आ धमका। उसने शरीर में चाकू अड़ा दिया। कुछ कहने के पहले मीत ने मोबाइल फोन लूटठ लिए।  रात्रि मे स्ट्रीट लाईट जल रहा था जिसके कारण आरोपी की पहचान हो गई।

कालोनी के मुख्य के द्वारा के पास जब दानवीर टहलते हुए पहुंचा तभी एक व्यक्ति चानक से मरे सामने चाकू लेकर आया और मेरे पेट मे चाकू सटा दिया। स्ट्रीट लाईट के प्रकाश मे जब मैं उसका चेहरा देखा तो वह व्यक्ति मीत चौधरी था जो गांधी चौक राजातालाब मे रहता है। मीत चौधरी ने दानवीर के  पेट मे चाकू रखते हुए वीवो कंपनी का वाई 73 मोबाईल को लूट लिया। फिर मुझे धमकाते हुए बोला कि जेब मे कितना पैसा रखा है। डर के मारे मैने उसे बताया कि 03 हजार रू. रखा हुआ हूं जिसे मीत चौधरी के द्वारा मेरे जेब मे हाथ डालकर ले लिया।

और मुझे घटना के बारे मे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई जिसके कार  या था। दानवीर के घरवाले बिलासपुर गए हुए थे। जब सभी वापस रायपुर आए तोउन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।
 


अन्य पोस्ट