रायपुर

प्रदीप साहू की गिरफ्तारी का विरोध, जोगी युवा मोर्चा ने सरकार का पुतला जलाया
04-Feb-2022 5:15 PM
प्रदीप साहू की गिरफ्तारी का विरोध, जोगी युवा मोर्चा ने सरकार का पुतला जलाया

रायपुर, 4 फरवरी।  राहुल गांधी के दौरे के विरोध में निकले अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाया। जिला अध्यक्ष अजय देवांगन ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। विपक्ष को कुचलना चाहती है।

पिछड़ा वर्ग युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संदीप यदु ने कहा कांग्रेस की सरकार फेल हो चुकी है ।  आज के पुतला दहन में प्रमुख रूप अजय देवांगन, वेदराम साहू पार्षद, संदीप यदु ,जितेन्द्र बंजारे, अजय पाल, विक्रम नेताम, सनी तिवारी, राजा राज बंजारे, पप्पू साहू, योगेंद्र देवांगन, अजय सेन , ओम प्रकाश साहू, मनीष धीवर, राजकुमार साहू, लोकनाथ साहू, हीरो यादव, प्रशांत पटेल, राज नायक, अमन ठाकुर, सोनू गुप्ता, रोहित नायक, मनसु निहाल, सन्नी होरा, दुर्गेश सारथी आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट