रायपुर
मोदी बताते रहे बजट की खुबियां और....
02-Feb-2022 4:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस संबोधन में मोदी ने संसद में पेश सालाना बजट की खुबियां गिनाई।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में इसे सुनने पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी जुटे। अब ये नेता गांव-गांव जाकर बजट में शामिल योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देंगे।
सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में एक तरफ पीएम मोदी लोगों को संबोधित कर रहे थे, तो ठाकरे परिसर में कई दिग्गज नेता सोते नजर आए। आश्चर्य की बात यह है कि ये सभी नेता अग्रिम पंक्ति में बैठे थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


