रायपुर
साहू संघ के अध्यक्ष हिरवानी का निधन, सीएम दुखी
28-Jan-2022 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जनवरी। प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का आज सवेरे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने हिरवानी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी हिरवानी के घर जाकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे