रायपुर

28 को आ सकते हैं पुरंदेश्वरी और नवीन, खैरागढ़ उपचुनाव फर होगी रणनीतिक बैठक
24-Jan-2022 5:24 PM
28 को आ सकते हैं पुरंदेश्वरी और नवीन, खैरागढ़ उपचुनाव फर होगी रणनीतिक बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जनवरी। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 28 जनवरी को रायपुर दौरे पर आ रही हैं।  उनके साथ सह प्रभारी नितिन नवीन भी रायपुर आएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यहां पदाधिकारियों के साथ पुरंदेश्वरी हाल के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ ही आगामी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर भी चर्चा कर सकती हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी लगभग महीने भर बाद रायपुर आने वाली हैं।  दोनों नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों, महामंत्री और जिला अध्यक्षों की भी बैठक बुलाई जाएगी।

उनकी मौजूदगी में संगठन में जिला स्तर पर विस्तार को लेकर भी पदाधिकारियों से रायशुमारी की जा सकती है।


अन्य पोस्ट