रायपुर
मास्क न पहनने वालों से वसूला साढ़े 8 हजार जुर्माना
15-Jan-2022 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जनवरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जोनों में शहर के प्रमुख चौक - चौराहों में स्वसहायता समूहों की महिलाओं की सहायता से मास्क नहीं पहनने वालों पर की जा रही है। इस दौरान उन्हें समझाईश देने के बाद जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
जोन 4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी 7 वार्डों के मुख्य चौक - चौराहों में अभियान चलाया गया। इस दौरान 85 लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर समझाईश देते हुए 8750 रू. का जुर्माना वसूला गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे