रायपुर

कडक़ड़ती ठंड के साथ हुई सुबह, रात के तापमान में भी बड़ी गिरावट, संक्रांति के बाद खुलेगा मौसम
11-Jan-2022 5:26 PM
 कडक़ड़ती ठंड के साथ हुई सुबह, रात के तापमान में भी बड़ी गिरावट, संक्रांति के बाद खुलेगा मौसम

मंगलवार को दोपहर 12 बजे राजधानी के नगर घड़ी के तिराहे की तस्वीर


रबी को नुकसान, रिपोर्ट आने के बाद बीमे का भुगतान-चौबे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जनवरी। मंगलवार सुबह राजधानी और आसपास का मौसम बैमौसम बारिश, कोहरे की वजह से कडक़ड़ा गया है। बीती रात इस, मौसम का सबसे ठंडा रहा। रात का तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार की शाम से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इस वजह से राजधानी सहित कई शहरों में जोरदार ठंड पडेगी। अधिकतम तापमान सभी जगह सामान्य से चार-पांच डिग्री नीचे चला गया है। वहीं, नमी और बादलों के कारण प्रदेश में अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद यानी मकर संक्रांति के बाद आसमान साफ होगा और ठंड भी बढ़ेगी।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली हवा के चलते वर्षा होगी। इसके साथ ही अगले 4 दिनों तक बदली-बारिश की स्थिति रहेगी। अन्य सिस्टम भी प्रभावी है, जिससे बारिश के हालात बने हुए हैं। नमी और बादलों के कारण सभी जगहों पर रात के तापमान में काफी वृद्धि हो गई है। दिन का पारा 20 से 24 डिग्री के बीच है।

प्रदेश में बेमौसम बारिश से विशेषकर रबी फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि बारिश थमने के बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा, और नुकसान के आधार पर सरकार बीमा राशि देगी।

प्रदेश में पहले ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इससे करीब 10 करोड़ का फसल नुकसान हुआ था। फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाया था कि एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। इससे रबी की फसल विशेषकर चना, लाखड़ी के अलावा उद्यानिकी फसल को भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस सिलसिले में विभाग के अफसरों से फसलों की स्थिति को लेकर चर्चा की है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि रबी की फसल को नुकसान हो सकता है। श्री चौबे ने कहा कि कलेक्टर स्थिति का आंकलन कर रिपोर्ट भेजेंगे, और फिर इस आधार पर बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा।


अन्य पोस्ट