रायपुर

अब तक 70 लाख टन धान की खरीदी , बारिश को देखते हुए कुछ जिलों में टोकन काटने पर रोक
11-Jan-2022 5:25 PM
अब तक 70 लाख टन धान की खरीदी , बारिश  को देखते हुए कुछ जिलों में टोकन काटने पर रोक

रायपुर, 11 जनवरी। प्रदेश के कुछ जिलों में हो रही  बेमौसम बारिश से होने वाले नुकसान को देखते हुए धान खरीदी के टोकन काटने पर रोक लगाई गई है। राज्य में अब तक तक 16 लाख 96 हजार 671 किसानों से 70 लाख टन धान की खरीदा जा चुका है।  इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 31.73 लाख  टन धान का उठाव हो चुका है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 12 हजार 634 करोड़ 71 लाख रूपए  जारी कर दिए गए है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 29 लाख 07 हजार  126  टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा लगभग 27 लाख 71 हजार 043  धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 12 लाख 52 हजार टन धान के परिवहन के लिए टीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 02 हजार टन धान का उठाव हो चुका है।


अन्य पोस्ट