रायपुर
29 पव्वा के साथ कोचिया गिरफ्तार
10-Jan-2022 5:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 जनवरी। मंदिर हसौद पुलिस ने एक कोचिया को 29 पव्वा शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबीर की सूचना मिलने के बाद आरोपी को पकड़ा गया। मौके पर उसकी निशानदेही से शराब जब्ती की गई। पुलिस ने बताया आरोपी अमृत वर्मा के खिलाफ में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी पूर्व में भी अपराधिक केस में बंद हो चुका है। कोचियों की धरपकड़ के लिए अभी एसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे