रायपुर
पूर्व सीएम सिंह के साथ भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
09-Jan-2022 9:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जनवरी। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से कहा कि वे राष्ट्रपति से, पंजाब में प्रधानमंत्री के साथ हुए व्यवहार की जांच और दोषी अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु साय भी शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे